नईदिल्लीलीक्स… रेलवे गर्मी की छुट्टियों में लोगों को घर लौटने के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने जा रही है। यह ट्रेनें यूपी और बिहार के कई शहरों से होकर गुजरेंगी।
पूर्वोत्तर राज्यों तक जाएंगी ट्रेनें
कुछ ट्रेनें पूर्वोत्तर राज्यों तक जाएंगी। इन गाड़ियों के चलने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रेनों का संचालन कल से ही होगा। इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।
चुनाव और समर सीजन से भीड़ में इजाफा
दूसरी ओर लंबी वेटिंग को देखते हुए रेल संचालन के विकल्प पर अमल किया जा रहा है। एक तरफ समर सीजन तो दूसरी ओर चुनावी तपिश को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रेलवे का कहना है कि छुट्टियों के साथ चुनाव के रश का असर ट्रेनों पर पड़ रहा है।
नई विशेष ट्रेन का किया गया संचालन
मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस के रूट पर गुरुवार को भी नई विशेष ट्रेन चलाई गई। आनंद विहार टर्मिनल से चली विशेष ट्रेन सप्तक्रांति के रूट पर चली। आनंद विहार सेट्रेन को दोपहर में निर्धारित समय से 37 मिनट की देरी से रवाना किया जा सका। खास बात यह है कि रेगुलर गाड़ियों की तरह विशेष ट्रेन की स्थिति एनटीईएस पर ऑनलाइन देखी जा सकती है।