मथुरालीक्स…वृंदावन पहुंची फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर. संत प्रेमानंद जी के किए दर्शन. मिला रामायणी सम्मान
देश में आस्था और विश्वास को लेकर लोगों की पसंद बन रही फिल्म हनुमान अंश की इस समय पूरे देश में छाई हुई है. फिल्म हर दिन नये रिकॉर्ड तोड़ रही है. इस फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर बुधवार को धर्मनगरी वृंदावन पहुंची. यहां उन्हें रामायणी सम्मान से सम्मानित किया गया. रामायणी रिसर्च काउंसिल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में ब्रज के प्रमुख संतों ने 21 साल की अनुप्रिया नागर को यह सम्मान प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन
सम्मान समारोह से पहले अनुप्रिया नागर ने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्रापत किया. उनहोंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म को मिल रही सफलता का श्रेय बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद ही है. उनहोंने कहा कि वह भविष्य में भी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धर्म से जुड़े विषयों पर फिल्में बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.