Monday , 9 November 2026
Home टॉप न्यूज़ AOGS new team takes charge in Agra
टॉप न्यूज़हेल्थ

AOGS new team takes charge in Agra

214

आगरालीक्स.. आगरा में स्त्री रोग विशेषज्ञों की संस्था एओजीएस की नई टीम ने चार्ज लिया, इसमें मेल स्त्री रोग विशेषज्ञ संस्था के अध्यक्ष चुने गए हैं, जाने आगरा में कितने हैं स्त्री रोग विशेषज्ञ मेल हैं।
रविवार रात संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस लाॅर्ड्स इन में कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
एओजीएस आगरा में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों का संगठन है। संगठन कीं पूर्व अध्यक्ष डा. निधि गुप्ता ने डा. अनुपम गुप्ता को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी। वहीं डा. आरती गुप्ता शर्मा और डा. सुषमा गुप्ता को उपाध्यक्ष, प्रो. शिखा सिंह को सचिव, डा. रिचा सिंह को कोषाध्यक्ष, डा. सविता त्यागी को संयुक्त सचिव, डा. अमित टंडन को क्लीनिकल सचिव, डा. मीनल जैन को संयुक्त क्लीनिकल सचिव, डा. पूनम यादव को एडिटर पद की कमान सौंपी गई है, जबकि डा. नरेंद्र मल्होत्रा संगठन में बतौर सदस्यता प्रमुख एवं चुनाव अधिकारी के रूप में और डा. आरएन गोयल फाॅग्सी डीओएसएसटी की हेल्पलाइन इंचार्ज के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा डा. रजनी पचौरी को साइंटिफिक कमेटी का चेयरमैन, डा. संधि जैन को को-चेयरमैन, डा. रंजू अग्रवाल को कल्चरल कमेटी में चेयरमैन, डा. कहकशा खान को को-चेयरमैन, डा. वंदना सिंघल को सोशल मीडिया कमेटी में चेयरमैन, डा. रश्मि चाहर को को-चेयरमैन चुना गया है। डा. मुकेश चंद्रा, डा. जयदीप मल्होत्रा, प्रो. सरोज सिंह, डा. अल्का सारस्वत, डा. मधु राजपाल, डा. संतोष सिंघल, डा. सुधा बंसल नई कार्यकारिणी में साइंटिफिक एडवाइजर होंगे।


एओजीएस के संरक्षक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. वरूण सरकार ने वार्षिक स्थापना समारोह के अंतर्गत सभी नए चुने गए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। संरक्षक डा. लक्ष्मी चैहान, डा. आरएम मल्होत्रा, डा. कमलेश टंडन, डा. संध्या अग्रवाल, डा. अरूण नागरथ, डा. रति खम्बत्ता आदि ने नए चुने गए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। इससे पूर्व प्रो. कुसुम गुप्ता, डा. प्रभा मल्होत्रा ओरेशन में एमएलएन मेडिकल काॅलेज, प्रयागराज के आॅब्स एंड गायनी डिपार्टमेंट कीं पूर्व अध्यक्ष प्रो. मंजू वर्मा ने प्रीडिक्शन एंड प्रिवेंटेशन आॅॅफ प्री-एक्लेम्पिसया विषय पर तकनीकी सत्र को संबोधित किया।

उपलब्धियों पर अवाॅर्ड से नवाजे गए कई डाॅक्टर


समारोह के अंतर्गत कई चिकित्सकों को उनकी उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अवाॅर्ड से नवाजा गया। निवर्तमान अध्यक्ष डा. निधि गुप्ता ने यह अवाॅर्ड दिए। इसमें डा. जयदीप मल्होत्रा और डा. नरेंद्र मल्होत्रा को स्टार आॅफ एओजीएस, डा. अल्का सारस्वत, डा. सुधा बंसल, डा. संतोष सिंघल, डा. मधु राजपाल, डा. आरएन गोयल, डा. आरती मनोज, डा. सीमा सिंह, डा. मीनल जैन और डा. शिखा सिंह को ज्वैल्स आॅफ एओजीएस, डा. अंजना चौधरी, डा. अंजना अरोड़ा, डा. दीक्षा गोस्वामी, डा. देवाशीष सरकार, डा. मेघा गुप्ता, डा. चित्रा बंसल, डा. ज्योति गुप्ता, डा. कहकशा खान को स्टार आॅफ एओजीएस, डा. निहारिका मल्होत्रा, डा. अल्का सारस्वत और डा. अंजू अग्रवाल को जेम आॅफ एओजीएस, डा. केशव मल्होत्रा, को यंगी अचीवर अवाॅर्ड, डा. अमित टंडन को बेस्ट सैक्रेटरी अवाॅर्ड प्रदान किए गए। इसके अलावा श्रेष्ठ कार्य करने वालीं तीन सेक्टर सोसाइटीज में बोदला-सिकंदरा, साथ-साथ और कमलानगर सोसायटी को अवाॅर्ड प्रदान किए गए। डा. रत्ना शर्मा, डा. कामिनी खुराना, डा. रजनी पचौरी, डा. आकांक्षा, डा. मोहिता अग्रवाल, डा. गायत्री गुप्ता, डा. वैशाली टंडन, डा. अनुराग गुप्ता को भी अवाॅर्ड प्रदान किए गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Two Festival Special Train via Agra cantt from 7th November 2026

आगरालीक्स…आगरा होकर 7 नवंबर से 14 नवंबर तक झांसी—निजामुद्दीन—झांसी के बीच चलेगी...

टॉप न्यूज़

Agra News: The city will be illuminated with over 4,000 new lights during Deepotsav…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आज से रोशनी से जगमगाएगा. दीपोत्सव में चार हजार से अधिक...

हेल्थ

Nidhi Eye Hospital best Center for cataract surgery in Agra

आगरालीक्स….आगरा में आधुनिक सुविधाओं से लैस निधि आई हॉस्पिटल, मोतियाबिंद आपरेशन विश्वस्तरीय...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police seized illicit liquor worth ₹30 lakh that was being transported for distribution…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने सप्लाई के लिए जा रही 30 लाख की अवैध...

error: Content is protected !!