Friday , 17 April 2026
Home आगरा AOGS planted saplings in SN Medical College in Agra#agranews
आगरासिटी लाइव

AOGS planted saplings in SN Medical College in Agra#agranews

157

आगरालीक्स…आगरा में एओजीएस ने एसएन मेडिकल कॉलेज में लगाए पौधे. इस पूरे महीने 5000 से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है

सीनियर ब्वाॅयज हाॅस्टल किया पौधरोपण
आगरा आब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसायटी आफ इंडिया (एओजीएस) का पौधारोपण अभियान सोमवार को एसएन मेडिकल काॅलेज में हुआ। सीनियर ब्वाॅयज हाॅस्टल में पौधे और ट्री गार्ड लगाए गए। सोसायटी कीं अध्यक्ष डा. आरती मनोज ने बताया कि एओजीएस ने पर्यावरण को समर्पित यह अभियान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से शुरू किया है। इस पूरे महीने 5000 से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। जन्माष्टमी पर शहर में 500 से अधिक पौधे रोपे गए थे। सोमवार सुबह 10 बजे डाॅक्टर्स एसएन के सीनियर ब्वाॅयज हाॅस्टल प्रांगण में एकत्रित हुए और दर्जनों पौधे रोपे। इसके अलावा लोधी रोड, शहीद नगर में भी पौधे लगाए गए। इनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।

एक महीने तक चलेगा अभियान
सचिव डा. सविता त्यागी ने कहा कि सभी पौधे धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व वाले हैं। यह बडे़ होकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेंगे। अभियान एक महीने तक चलेगा और हजारों पौधे रोपे जाएंगे। डाॅक्टरों ने अनुरोध किया कि समय-समय पर अपने आस-पास कोई न कोई पौधा जरूर लगाते रहें ताकि सांसें सलामत रहें। इस दौरान डा. ऋचा सिंह, डॉ सीमा सिंह, डा. रेखा रानी, डा. रूचिका गर्ग, डा. रत्ना शर्मा, डा. उर्वशी वर्मा, डा. मीनल जैन आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A special seminar for students and parents was held at St. Peter’s in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में हुआ सेमिनार. स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों...

आगरा

Agra Live News: Rakhi Sawant lashes out at the Mayor of Agra; viral video is trending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की मेयर पर राखी सावंत को आया गुस्सा. वायरल वीडियो कर...

आगरा

Agra Live News: Rotary Club of Agra Royal Raises Awareness About Cervical Cancer…#agranews

आगरालीक्स…रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल ने सर्वाइकल कैंसर को लेकर किया जागरूक....

आगरा

Census 2027: Self-enumeration forms will be filled out in Agra from May 7 to May 21…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जनगणना 2027 को लेकर 07 से 21 मई तक भरे...

error: Content is protected !!