आगरालीक्स ….आगरा से होकर गुजरी एपी एक्सप्रेस झांसी पहुंचने से पहले दो हिस्सों में बंट गई, कोच बी 7 ट्रेन से अलग हो गया, आधी ट्रेन आगे निकल आई। ट्रेन को रोकर कर डिब्बे जोड़े गए, कुछ देर बाद दोबारा ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने से गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

एपी एक्सप्रेस मंगलवार शाम चार बजे दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना हुई, आगरा से निकलने के बाद रात सात बजे हेमतपुर के पास तेज आवाज के साथ कोच नंबर बी 7 ट्रेन से अलग हो गया, बी 7 और उसके पीछे के कोच ट्रैक पर रह गए और आगे के कोच इंजन के साथ आगे चले गए। टिकिट चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन रुकवाने के बाद लोको पायलट और रेलवे कर्मियों की मदद से ट्रेन के कोच रोके, इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
मुरैना स्टेशन से आगे निकलते ही दोबारा दो हिस्सों में बंटी ट्रेन
एपी एक्सप्रेस मुरैना स्टेशन से आगे निकली, इसी दौराना दोबारा दो हिस्सों में बंट गई, रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, रात में ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने से ट्रेन में सवार यात्रियों के होश उड़ गए, रात में ट्रेन के कोच जोड़े गए, इसके बाद एपी एक्सप्रेस रवाना हुई।