आगरालीक्स…(23 November 2021 Agra news) आगरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अभिनेत्री कंगना रानौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र…इन्होंने कहा—दर्ज हो मुकदमा…25 को कोर्ट में होगी सुनवाई

आगरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अभिनेत्री कंगना रानौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है. राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में अभिनेत्री द्वारा महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी को आधार मानते हुए राष्ट्र द्रोह, मानहानि एवं आपराधिक षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है. यह प्रार्थना पत्र सीजेएम कोर्ट में दिया गया है. अधिवक्ता के अनुसार 17 नवंबर को समाचार पत्रों में अभिनेत्री की खबर पब्लिश हुई थी जिसमें अभिनेत्री ने 1947 में मिली आजादी को भीख तथा महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांत का उपहास उड़ाया गया है. इस संबंध में कोर्ट ने न्यू आगरा थाने से रिपोर्ट मांगी है और प्रार्थनापत्र पर 25 नवंबर को सुनवाई करने को कहा है.