आगरालीक्स.. आगरा में कान्वेंट स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक छात्रों की हिंसक प्रव्रत्ति से भयभीत हैं, इसके लिए शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने शर्मसार कर दिया। स्वामी विवेकानंद स्कूल यमुना पार हरियाणा की प्रिंसिपल रितू छाबरा को शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर श्रद्रांजलि दी गई, उनकी 20 जनवरी को स्कूल के छात्र ने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान शिक्षक और शिक्षिकाएं सेल्फी लेने के साथ ही मुस्कुराते रहे। कुछ शिक्षक तो प्रिंसिपल की बुराई करने में लगे रहे।
मंगलवार को आगरा में एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के बैनर तले स्कूल संचालक, प्रिंसिपल और शिक्षक शहीद स्मारक पहुंचे। यहां सेंट पीटर्स कालेज के प्रधानाचार्य पॉल थॉनिकल ने कहा कि सरकार को शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की सुरक्षा के लिए कुछ नियम बनाने होंगे। सचिव सुशील गुप्ता ने कहा कि अभिभावकों को विद्यार्थियों का ध्यान रखना होगा। संस्कार देना होगा। अकेले स्कूल कुछ नहीं कर सकते। उपाध्यक्ष प्रद्युमभन चतुर्वेदी ने कहा कि अभिभावकों को विद्यार्थियों को संस्कार देना होगा। विद्यार्थी अधिकतर समय घर पर ही व्यतीत करता है।
प्रिंसिपल की बुराई और सेल्फी लेने में लगे रहे शिक्षक
इस गंभीर मामले पर जहां शिक्षक और प्रिंसिपल के प्रति छात्रों का व्यवहार बदल रहा है, वे शिक्षक और प्रिंसिपल को जवाब दे रहे हैं। ऐसे में स्वामी विवेकानंद स्कूल की प्रिंसिपल रितू छाबरा की हत्या ने झकझोर कर दिए है। इस गंभीर मामले पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक और प्रिंसिपल एक दूसरे की बुराई करते नजर आए। साथ ही कैंडल मार्च और श्रद्रधांजलि के समय कुछ शिक्षक मुस्कुराते रहे। जबकि सेल्फी लेने की शिक्षकों में होड लगी रही। अप्सा के अध्यक्ष संजय तोमर का कहना है किएसोसिएशन ने एक संदेश देने के लिए, विद्यार्थियों के व्यवहार में आ रहे बदलाव पर चिंतन करने के उद्देश्य से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था।