आगरालीक्स ..आगरा में प्रदूषण बढ रहा है, कम नहीं हो रहा है, एक्यूआई 273 रिकॉर्ड किया गया,आगरा देश का 12 वां प्रदूषित शहर रहा।
सोमवार को आगरा में वायु गुणवत्ता सूचकां (एक्यूआइ) 273 दर्ज किया गया। इसमें हवा में घुली कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से 28 गुना रही। अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से पांच गुना से अधिक रही।
देश के प्रदूषित शहर
1 यमुना नगर 345
2 मुजफ्फरनगर 318
3 मुरादाबाद 317
4 वाराणसी 311
5 बल्लभगढ़ 303
6 बुलंदशहर 298
7 भिवाड़ी कानपुर 292
8 लखनऊ 291
9 बागपत 280
10 जींद 277
11 कुरुक्षेत्र 276
12 आगरा 273