आगरालीक्स.. आगरा में बूंदाबांदी के बाद रविवार को धूप निकल आई है लेकिन प्रदूषण का स्तर घातक है, घर पर इमरजेंसी किट में पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर रखें, कीमत 630 रुपये।
आगरा में तीन जनवरी को एक्यूआई 356 रहा, ह हवा में घुली कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के 14 गुना से अधिक रही। अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के छह गुना से अधिक दर्ज की गई। एक्यूआई का सामान्य स्तर 50 होना चाहिए।