Friday , 16 January 2026
Home बिगलीक्स Army Day 2025 : Agra’s martyr Captain Shubham Gupta received Army Medal posthumously…#agranews
बिगलीक्स

Army Day 2025 : Agra’s martyr Captain Shubham Gupta received Army Medal posthumously…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता को मरणोपरांत मिला सेना मेडल. सेना दिवस पर किया गया सम्मानित..पिता और मां ने भावुक होकर लिया मेडल

आगरा के बलिदारी कैप्टन शुभम गुप्ता को मरणोपरांत सेना दिवस पर सेना मेडल से सम्मानित किया गया. पुणे में आयोजित सेना दिवस के अवसर पर आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी के द्वारा भव्य सेना परेड के दौरान कैप्टन शुभम गुप्ता को सेना मैडल प्रदान किया गया. यह सेना मैडल कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता बसन्त कुमार गुप्ता डीजीसी क्राइम आगरा एवं माता पुष्पा गुप्ता को दिया गया.

22 नवंबर 2023 को राजौरी में हुए थे शहीद
आगरा के लाल कैप्टन शुभम गुप्ता 22 नवंबर 2023 को जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे. उन्हें 26 जनवरी 2024 को सेना मेडल प्रदान करने की घोषणा हुई थी. कैप्टन शुभम गुप्ता, द पैराशूट रेजीमेंट 9 पैरा स्पेशल फोर्स में कमांडो अधिकारी थे. वे जनवरी 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और टेक्निकल एंट्री स्कीम के माध्यम से सेना में बीटेक करते हुए उन्हें 8 दिसंबर 2018 को सेना कमीशन प्राप्त हुआ था.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Dense fog is expected in Agra for the next 48 hours. IMD issued an orange alert…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अगले 48 घंटे घने कोहरे के आसार. मौसम विभाग ने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

बिगलीक्स

Agra News : 150 Officer of Income tax survey on Agra’s Bhole Baba group & four other firms after continue after 24 Hours

आगरालीक्स …आगरा की भोले बाबा ग्रुप सहित पांच फर्मों के 35 ठिकानों...

बिगलीक्स

Agra Local News : Woman died after C-Section in Agra

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की बिगड़ी...

error: Content is protected !!