Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Artists from countries like Bangladesh, Egypt, Mauritius etc gave colorful performances in the Taj Rang Mahotsav in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Artists from countries like Bangladesh, Egypt, Mauritius etc gave colorful performances in the Taj Rang Mahotsav in Agra…#agranews

211

आगरालीक्स….आगरा में चल रहे ताज रंग महोत्सव में बरसती लोक रंगों की फुहार. बांग्लादेश, इजिप्ट, मॉरीशस आदि देशों के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं

दूसरे दिन 7वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का रंग सिर चढ़कर बोला। एक से बढ़कर एक धमाकेदार प्रस्तुतियां हुईं। हरमनप्रीत ने निर्देशन में पंजाब के कलाकारों ने गिद्धा प्रस्तुत कर दिल जीत लिया। दर्शक कुर्सी पर बैठे-बैठे थिरकने लगे। बच्चों ने एक मिनट में ही नृत्य और संवाद के माध्यम से जता दिया कि वे रंगकर्म को सुरक्षित रखेंगे। दिव्यांग बच्चों ने ऐसी शानदार प्रस्तुति दी कि सबके नेत्र सजल हो उठे। यह भी स्पष्ट हुआ कि रंगकर्मी के लिए आँखें जरूरी नहीं हैं। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को समर्पित रंग महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन नटरांजलि थिएटर आर्ट्स (एनटीए, आगरा) द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल द्वारा की जा रही समाजसेवा की उपलब्धियों का वृत्तचित्र दिखाया गया।

इन्होंने किया उद्घाटन
7वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ सभी कलाओं के स्वामी नटराज की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ वि.वि. के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह, प्रो. मनोज राठौर, होटल व्यवसायी अतुल तिवारी, गौरव प्रताप सिंह, आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डायटीशियन डॉ. रेणुका डंग, प्राची राज, स्वागत अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा, संरक्षक डॉ. आनंद टाइटलर, एनटीए की ब्रांड अम्बेसडर सुधा थामोथिरन, रोहित कत्याल, अलका सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया गया।

डॉ. जयदीप मल्होत्रा का सम्मान
आईवीएफ के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त और रेनबो आईवीएफ की निदेशक डॉ. जयदीप मल्होत्रा को कला मनीषी पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी स्मृति सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान डॉ. रेणुका डंग और एनटीए की ब्रांड अम्बेसडर सुधा थामोथिरन ने प्रदान किया। इस मौके पर डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि वे बिना शर्त नटरांजलि थिएटर आर्ट्स की मदद करेंगी। अलका सिंह जो हमारे हेरिटेज और संस्कृति रंगकर्मी को सुरक्षित करने का काम कर रही हैं, जो अत्यंत कठिन है। उन्होंने एनएटी के संरक्षक का दायित्व भी संभालने की घोषणा की।

इन कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
मलेशिया से महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर नृत्याचार्य थामोथीरन मलेशियन ने भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। इजिप्ट से मोहम्मद अशरफ के निर्देशन में लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। बांग्लादेश के कलाकारों ने शहीन के नेतृत्व में प्रस्तुति दी। सिवान की टीम ने भोजपुरी फिल्म अभिनेता विजय श्रीवास्तव एवं यादव के निर्देशन में पाश्चात्य नृत्य प्रस्तुत किए। धनबाद, झारखंड की नन्हीं कलाकार डॉल कनक ने एक बार फिर बॉलीवुड नृत्य कर दिल जीत लिया। पश्चिम बंगाल से गुरु शर्मिष्ठा के निर्देश में शानदार प्रस्तुतियां हुईं। काइयो, इजिप्ट के कलाकार मेन्ना, होडा, मोहम्मद अल्ला ने मोहम्मद अशरफ के निर्देशन में नृत्य प्रस्तुति दीं। बांग्लादेश के कलाकार मनोश कर, इमरान कौसर तथा अराफत इस्लाम ने दूसरे दिन भी प्रस्तुति दी। खरगपुर पश्चिम बंगाल की कलाकार दक्षिना दास अधिकारी,बर्नाली दोया सन्त्रा ने की प्रस्तुति रोमांचक रही। अहमदाबाद, गुजरात के कलाकार जीनल, मैत्री, आरसी, बंधवी, पर्नशी, कैनाज़, जिनान्शी, ईशा ने समूह नृत्य प्रस्तुति दी। जादूगर एस. कुमार ने जादू दिखाकर सबको हैरत में डाल दिया।

आज समापन और सम्मान
एनटीए, आगरा की निदेशक और वरिष्ठ रंगकर्मी अलका सिंह ने बताया कि वि.वि. के जुबली हॉल में सभी कार्यक्रम हो रहे हैं। 20 सितम्बर, 2022 को समापन समारोह अपराह्न 3.30 बजे से होगा। आगरा शहर की हस्तियों को सप्तऋषि सम्मान, कलासाधक सम्मान, नवरत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि महोत्सव में अवश्य आएं और अपनी कला-संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करें।

स्वीधानता संग्राम की वीरांगनाओं का सम्मान
स्वंतत्रता सेनानी स्व. रोशनलाल गुप्त करुणेश की धर्मपत्नी स्व. रामलता गुप्ता की स्मृति में स्वाधीनता संग्राम की वीरांगनाओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हॉल भारत माता की जय, वंदेमातरम, जय हिन्द से गूंज उठा। संचालन विख्यात गायिका निशिराज ने किया। स्व.रानी सरोज गौरिहार, स्व.प्रेमवती मिश्रा- स्व. भोगीलाल मिश्रा, स्व. डॉ. वीना मिश्रा, स्व. कमला शर्मा, स्व. भगवती देवी जैन- स्व. सेठ अचल सिंह, स्व.चंद्रवती विभव- स्व. देवकीनंदन विभव, स्व. रामेश्वरी देवी- स्व. गोपाल नारायण शिरमणि, स्व, कृष्णा देवी- स्व. प्रकाश नारायण शिरोमणि, स्व, रमाबाई दौनेरिया- स्व.राजेन्द्र प्रसाद दौनेरिया, स्व. सत्यवती सूतैल- स्व. रोशनलाल सूतैल, स्व. इंदिरा देवी- स्व. भगवती प्रसाद अग्रवाल के परिजनों को सम्मानित किया गया। करुणेश परिवार की ओर से संजय गुप्त, आदर्श नंदन गुप्त, शरद गुप्ता, रेखा, आदीपिका, गीतिका, अभिज्ञान ने सम्मान दिया।

उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम में विजय श्रीवास्तव, शबाना खंडेलवाल, रानी सिंह, सोमा, डॉ. वत्सला प्रभाकर, अनीता दुबे, एसपी सरीन, डॉ. प्रकाश नारायण शिरोमणि आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

error: Content is protected !!