आगरालीक्स… आगरा में कोरोना से वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ का निधन।
आगरा के आशीर्वाद हॉस्पिटल, बोदला के निदेशक वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ शैलेंद्र शर्मा 64 कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की जान बचाने में जुटे हुए थे। इसी दौरान कोरोना संक्रमित होने पर रेनबो हास्पिटल और पुष्पांजलि हॉस्पिटल में इलाज चला। दो दिन पहले उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया, रविवार को उनका निधन हो गया।
डायबिटिक फोरम से लेकर हंस पत्रिका में लेख हुए प्रकाशित
डा शैलेंद्र शर्मा ने मेडिकल कॉलेज झांसी से एमबीबीएस और एमडी किया था, वे चिकित्सक के साथ ही लेखक भी थे। उनके लेख डायबिटिक फोरम में प्रकाशित होते थे। इसके साथ ही वे हंस और कादम्बनी के लिए भी लिखते थे। उनके निधन से आईएमए में शोक की लहर है।
डॉ शैलेंद्र का निधन बड़ी क्षति
चिकित्सा जगत के लिए वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ शैलेंद्र शर्मा का निधन बड़ी क्षति है। उनकी पत्नी डॉ रतना शर्मा वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, परिजन नवदीप हॉस्पिटल के निदेशक डॉ सुनील शर्मा वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ अनुपमा शर्मा वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, बेटा डॉ अभिनव शर्मा रेडियोलॉजिस्ट, पुत्र वधु डॉ इशिता पंडित चर्म रोग विशेषज्ञ हैं। उनकी बेटी आयुषी पंडित अमेरिका में हैं।
आगरा में कोरोना काल में चिकित्सकों का हुआ निधन
एसएन मेडिकल कॉलेजे के बाल रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा पीपी माथुर
एसएन मेडिकल कॉलेजे के मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो राम सिंह
आईएमए के पूर्व डॉ आरएस कपूर
डॉ आरपी सिंघल
डॉ केएन श्रीवास्तव
डॉ सुशीला देवी वर्मा
डॉ ब्रज मोहन सिंह
डॉ रवि टंडन
डॉ केएम बंसल
डॉ एसपी भारद्वाज
डॉ शैलेंद्र शर्मा