आगरालीक्स…आगरा कॉलेज के एक और प्रोफेसर की कोरोना से मौत. आगरा के सिनर्जी अस्पताल में ली अंतिम सांस
आगरा कालेज आगरा के विधि विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व अधिष्ठाता (डीन) विधि संकाय, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पीयूष त्यागी की कोविड-19 संक्रमण के कारण सुबह 6:00 बजे सिनर्जी हॉस्पिटल आगरा में मृत्यु हो गई। डॉ पीयूष त्यागी की अधिक तबीयत खराब होने पर उन्हें प्रभा हॉस्पिटल आगरा में भर्ती कराया गया। 11 मई 2021 को वह ठीक होकर के घर आ गए थे। परंतु उनकी तबीयत उसके बाद भी और बिगड़ती चली गई और उन्हें पुनः18 मई को सिनर्जी हॉस्पिटल आगरा में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने पर उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह 6 बजे उनकी मृत्यु हो गई। अपने पीछे परिवार में परिवार में पत्नी और दो बेटियां को छोड़ गए हैं।
आगरा कॉलेज में थे कार्यरत
डॉ पीयूष त्यागी अलीगढ़ 1990 से लेकर 1996 तक श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय अलीगढ़ में एवं 1996 से लेकर के अभी तक आगरा कॉलेज आगरा में कार्यरत थे। डॉ पीयूष त्यागी विधि संकाय डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के अधिष्ठाता (डीन) भी रह चुके हैं। उनके जाने से विधि संकाय में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाती रहेगी।
औटा महामंत्री डॉ भूपेंद्र कुमार चिकारा, डॉ शशि कांत पांडे, डॉ गौरव कौशिक, डॉ विक्रम सिंह, डॉ श्याम गोविंद सिंह, डॉ उमेश शुक्ला, डॉ डी सी मिश्रा, डॉ संजीव शर्मा, डॉ उमेश कुमार, डॉ रीता निगम, डॉ रिजु निगम, डॉ शोभनाथ जैसल, डॉ शितिकंट दुबे, डॉ मोजजम खान, डॉ सरोज कुमार, डॉ अमरनाथ, डॉ राकेश कुमार, डॉ मनीष शंकर तिवारी, डॉ अमरनाथ, डॉ निधि शर्मा, डॉ सुधेनद्रनाथ, डॉ फिरोज अंसारी डॉ शिववीर सिंह, डॉ कृष्णवीर सिंह, डॉ अर्चना यादव, डॉ अजहर अली आदि शिक्षकों ने उनकी मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इससे पूर्व आगरा कॉलेज आगरा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पी के सिंह पोरूष एवं डॉ हरीश शर्मा जी की भी मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है।