Thursday , 16 July 2026
Home बिगलीक्स ATM dispense Rs 100 notes, Rs 1000 & Rs 500 ban from midnight for public use in Agra
बिगलीक्स

ATM dispense Rs 100 notes, Rs 1000 & Rs 500 ban from midnight for public use in Agra

146

आगरालीक्स ….आगरा में आज से एटीएम पर कैश मिलने लगेगा, 450 एटीएम में 22 करोड से अधिक का कैश डाला गया है, एटीएम से 100 रुपये के नोट दो हजार रुपये तक ही निकाले जा सकेंगे। वहीं, 500 रुपये और एक हजार के नए नोट शुक्रवार शाम तक बैंकों में जाएंगे। इससे 100 रुपये की कमी खत्म हो सकती है।
आज रात 12 बजे तक यहां चलेंगे पुराने एक हजार और 500 रुपये के नोट
पुराने एक हजार और 500 रुपये के नोट शुक्रवार रात 12 बजे तक पेट्रोल पंप, बिजली, टेलीफोन, जल कल के बिल जमा करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके बाद पूरी तरह से पुराने एक हजार और 500 रुपये के नोट का लेनदेन बंद हो जाएगा। ये रुपये बैंक में ही जमा हो सकेंगे।
पर्यटकों के लिए ताजमहल पर बदले जाएंगे नोट
ताजमहल और आगरा किला पर विदेशी सैलानियों को पुराने 500-एक हजार रुपये के नोट बदलने की सुविधा शुक्रवार से मिलने जा रही है। ताजमहल पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम टिकट विंडो पर केनरा बैंक और आगरा किला पर बैंक आफ बड़ौदा अपने काउंटर लगाएंगे। यहां केवल विदेशी सैलानियों से ही पुराने नोट लेकर नए और 100 रुपये के नोट दिए जाएंगे। यूपी टूरिज्म के उप निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि इन काउंटरों पर नोट एक्सचेंज की वही सीमा और प्रक्रिया रहेगी, जो बैंक की अन्य ब्रांच में रिजर्व बैंक ने तय की है।

7 घंटे में 550 करोड जमा 

आगरा में सात घंटे में  एक हजार और 500 रुपये के रिकॉर्ड 550 करोड रुपये बैंकों में जमा हुए हैं। रात तक बैंकों में नोट गिने गए, नए 500 और दो हजार के नोट बैंकों में आ गए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार से एटीएम से भी पैसे मिलेंगे, लेकिन यह कुछ ही एटीएम पर संभव हो सकेगा। बैंकों के लिए यह मुश्किल है।
आगरा में गुरुवार सुबह सात बजे से बैंकों के बाहर भीड लग गई, बैंकों में सुबह 10 बजे से रुपये बदले जाने लगे। इसके साथ ही कैश जमा करने के लिए ग्राहकों की भीड लग गई। शाम पांच बजे तक आगरा की बैंकों की 400 शाखाओं में 550 करोड रुपये जमा हुए हैं। इसमें 500 रुपये के नोट ज्यादा हैं और एक हजार रुपये के नोट भी हैं। इसके साथ ही 20 करोड रुपये बदले गए हैं। रात को कई बैंकों में 500 और दो हजार रुपये के नोट आ गए। एटीएम में नोट भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे शुक्रवार को बैंकों से चार हजार रुपये बदले जा सकेंगे और एटीएम से दो हजार रुपये निकल सकेंगे। लेकिन एटीएम से पहले 100 और 50 रुपये के नोट ही निकलेंगे।

इस तरह बदले जाएंगे पुराने नोट
नोट बदलने के लिए एक फॉर्म भरना होगा
इसमें 1000 व 500 रुपये के नोटों का विवरण देना होगा
पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, नरेगा कार्ड, पैन कार्ड या सरकारी विभाग अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा जारी पहचान पत्र अपने साथ ले जाना होगा
यहां बदले जा सकेंगे नोट
. 1000 -500 के पुराने नोट किसी भी बैंक शाखा अथवा प्रधान डाकघर या उपडाकघर में बदले जा सकते हैं।
. प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 4000 रुपये तक का विनिमय प्रार्थना पत्र के साथ कर सकता है। इतनी धनराशि के विनिमय लिए बैंक खाते की आवश्यकता नहीं है। लेकिन निर्धारित प्रारूप के साथ पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
. अगर धनराशि 4000 रुपये से अधिक है तो उसे बैंक खाते में ही जमा कराना होगा। ये राशि विभिन्न स्थानों पर लगी कैश डिपॉजिट मशीन में भी जमा कराई जा सकती हैं।
बैंक से अपने एकाउंट से निकाल सकेंगे 10 हजार रुपये
. बैंक खाते से निकासी के लिए निकासी पर्ची अथवा चेक से प्रतिदिन 10,000 रुपये निकाले जा सकते हैं एवं एक सप्ताह में ये राशि 20,000 रुपये तक ही सीमित हैं। फिलहाल ये सीमा 24 नवंबर 2016 तक के लिए है।
एटीएम से निकलेंगे 2000 रुपये
नवंबर 2016 तक एटीएम द्वारा 2000 रुपये प्रति एटीएम कार्ड प्रतिदिन निकाले जा सकेंगे। 19 नवंबर से ये सीमा 4000 रुपये हो जाएगी।
. अन्य तकनीकी माध्यम जैसे क्लीयरिंग, आरटीजीएस, नेफ्ट आदि की सेवाएं सुचारु रूप से चलेंगी।

अभी 100 के नोट ही मिलेंगे
बैंकों में 100 रुपये के नोट ही मिलेंगे। बैंकों में 125 करोड के 100 और 50 के नोट हैं। 500-1000 रुपये के नए नोटों की उपलब्धता बैंकों में तीन से चार दिन के बाद हो सकेगी। लीड बैंक मैनेजर पंकज सक्सेना के अनुसार सामान्यतौर पर बैंक में दो कैश काउंटर होते हैं लेकिन नई परिस्थितियों में गुरुवार के लिए एक्सचेंज काउंटर अलग से लगाया जाएगा। जिन बैंकों में कर्मचारियों की कमी है, वहां भी कर्मचारी भेजे जाएंगे। सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को कहा गया है कि वह शाखाओं की मॉनिटरिंग करें और जहां भी भीड़ हो, उसके मुताबिक अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। बैंकिंग के अन्य कार्यों में लगे कर्मचारियों को भी कैश और एक्सचेंज काउंटर में ड्यूटी देने के लिए तैयार किया गया है।

(फाइल फोटो ) 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Vrindavan News Live: Saint Premanand Maharaj will grant darshan to initiated disciples who have surrendered to him, from July 23 to July 29 at Belvan, Vrindavan

वृंदावनलीक्स संत प्रेमानंद महाराज गुरु पूर्णिमा पर्व पर 23 से 29 जुलाई...

बिगलीक्स

Agra News Live: 78 Medal in DBRAU, Agra convocation, Prof. Pankaj Arora Chief Guest

आगरालीक्स..Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Newly Married woman died

आगरालीक्स..Agra News: आगरा में न​वविवाहिता की मौत के बाद एसएन में शव...

बिगलीक्स

Agra News Live: Cloudy Sky forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सुबह से निकली धूप, जानें आज कैसा रहेगा...

error: Content is protected !!