आगरालीक्स…आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, उत्तर प्रदेश पश्चिम एवं उत्तराखंड क्षेत्र की आगरा इकाई के अध्यक्ष बने अतुल चतुर्वेदी, विजय नारायन चुने गए सचिव
निर्विरोध हुआ चयन
आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, उत्तर प्रदेश पश्चिम एवं उत्तराखंड क्षेत्र की आगरा इकाई के द्विवार्षिक चुनावों में अतुल चतुर्वेदी को अध्यक्ष चुना गया है। यह चयन निर्विरोध हुआ है। सचिव पद पर विजय नारायन चुने गए हैं। अन्य पदाधिकारियों में रविन्द्र कुमार गुप्ता-उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार-संयुक्त सचिव, सुनील सक्सेना-वित्त सचिव, उमेश चंद कश्यप-शाखा सहायक सचिव चुने गए हैं। तरुण सिंह सैनी, शरद प्रकाश अग्रवाल एवं आशीष सक्सेना को मुफस्सिल स्टेशन का सहायक सचिव चुना गया है। चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सुहैल अख्तर ने पूरी की।