आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि के शिक्षक संघ औटा के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए आज मतदान, कांटे की टक्कर।
बलवंत विद्यापीठ रूरल इंस्टीट्यूट(बीवीआरआई), बिचपुरी में रविवार 20 दिसंबर को ज 26 पदों के लिए लगभग 1250 शिक्षक मतदान करेंगे। शाम को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
ये हैं दावेदार
अध्यक्ष पद के लिए– डॉ पीयूष चौहान, आगरा कालेज, एसबी कालेज अलीगढ़ के डॉ ओमवीर सिंह, आगरा कालेज के आरबीएस कालेज के डॉ पुष्पेंद्र सिंह, डीएस कालेज अलीगढ़ के डॉ मुकेश कुमार भारद्वाज और आगरा कालेज के डॉ सोनवीर सिंह खिरवार
उपाध्यक्ष(पुरूष)– केआर कालेज मथुरा के डॉ अमर कुमार धारीवाल, आगरा कालेज के डॉ अवधेश कुमार जौहरी व डॉ दिग्विजय पाल सिंह, एसआरके फिरोजाबाद के डॉ प्रशांत अग्रवाल, नारायण कालेज शिकोहाबाद के डॉ रवि कुमार, पीसी बागला कालेज हाथरस के डॉ सत्यदेव पचौरी, एसआरके फिरोजाबाद के डॉ संजीव मोहन शर्मा।
उपाध्यक्ष(महिला)– बीडी जैन कालेज से डॉ अनुराधा गुप्ता, केए कालेज कासगंज से डॉ मिथलेश कुमारी व आरडी कालेज हाथरस से डॉ सुषमा यादव।
महासचिव– आरबीएस कालेज के डॉ निशांत चौहान, आगरा कालेज के डॉ भूपेंद्र कुमार चिकारा।
संयुक्त सचिव(पुरूष)– केए कालेज कासगंज के डॉ पवन कुमार दुबे, आरबीएस कालेज केडॉ मनोज पांडे, आगरा कालेज के डॉ विश्वकांत और सेंट जोंस कालेज के डॉ संजय जैन।
संयुक्त सचिव(महिला)- आगरा कालेज से निधि शर्मा, ठा.बीरी सिंह कालेज से डॉ निर्मला सिंह व नारायण कालेज शिकोहाबाद से डॉमृदुला यादव।
कोषाध्यक्ष – केए कालेज कासगंज से डॉ एमएस चंदवारिया, एनडी कालेज भोगांव से डॉ वंदना सक्सेना व आगरा कालेज से डॉ श्याम गोविंद सिंह।