आगरालीक्स…देशभर के 1250 से अधिक स्कूलों में से आगरा के सिकंदरा और कर्मयोगी एन्क्लेव स्थित बचपन प्ले स्कूल और एकेडमिक हाइट्स स्कूल को मिला NATIONAL MAESTRO AWARDS.
आगरा के सिकंदरा भावना एस्टेट स्थित बचपन प्ले स्कूल, कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव स्थित बचपन प्ले स्कूल तथा एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देशभर के 1250 से अधिक स्कूलों में से प्रतिष्ठित NATIONAL MAESTRO AWARDS दिया गया है। रविवार को दिल्ली के जनकपुरी स्थित Hyatt Centric में आयोजित भव्य समारोह में इन संस्थानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत के प्रसिद्ध टेबल टेनिस खिलाड़ी एवं पद्मश्री सम्मानित Achanta Sharath Kamal द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस वर्ष एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, आगरा को सम्पूर्ण भारत में “JURY MAESTRO AWARD 2025” तथा बचपन… प्ले स्कूल, भावना एस्टेट, सिकंदरा, आगरा को “STELLAR SCHOOL MAESTRO AWARDS 2025” से सम्मानित किया गया। विशेष उपलब्धि के रूप में, बचपन… प्ले स्कूल, भावना एस्टेट को लगातार सातवें वर्ष, एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल को छठे वर्ष तथा बचपन… प्ले स्कूल, कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर को प्रथम वर्ष राष्ट्रीय स्तर के मेस्ट्रो अवार्ड से नवाज़ा गया। यह इन संस्थानों के लिए कुल मिलाकर 8वां राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर संस्था की निदेशिका गुंजन गर्ग एवं प्रिंसिपल मोहित गर्ग ने छात्रों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के सहयोग, समर्पण एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।