अलीगढ़लीक्स… गलनभरी कड़ाके की सर्दी में एएमयू के विद्यार्थियों का बुरा हाल है। एएमयू में इस बार शीतकालीन अवकाश घोषित नहीं होने से अभिभावक भी परेशान।
पाठ्यक्रम पूरा कराने को कुलपति का निर्णय

एएमयू में इस बार शीतकालीन अवकाश नहीं रहेगा। शैक्षिक गतिविधियों और पाठ्यक्रमों को निर्धारित समय तक पूर्ण कराने के लिए शीतकालीन अवकाश पर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने रोक लगा दी है।
शिक्षिकों को अब 10 दिन की डिटेंशन लीव
जनसंपर्क विभाग के मेंबर इंचार्ज प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2022-23 का शीतकालीन अवकाश नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश के बदले 10 दिन का डिटेंशन लीव दिया जाएगा।
सर्दी में बुरा हाल, घूमने की प्लानिंग भी फेल
इस बीच कड़ाके की सर्दी में 8वीं से ऊपर के एएमयू के स्कूल खुलने से विद्यार्थियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।साथ ही एएमयू में शीतकालीन अवकाश होने पर घूमने की प्लानिंग भी की जाती थी, जिसे अब रद्द किया जा रहा है।