Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Bah, Agra assembly seat election 2022: the dominance of the royal family got a fight with the elephant# agranews
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Bah, Agra assembly seat election 2022: the dominance of the royal family got a fight with the elephant# agranews

160

आगरालीक्स…( ग्राउंड जीरो रिपोर्ट)। आगरा की बाह विधानसभा सीट पर राज परिवार का दबदबा है। राज परिवार को फिलहाल हाथी टक्कर देता रहा है। साइकिल एक बार दौड़ी है। इससे पहले कांग्रेस पंजा लड़ाती रही है। इस बार भी राज परिवार से टक्कर लेने को राजनीतिक दलों को पसीना बहना होगा।

बसपा से पहले कांग्रेस रही मुकाबले में

बाह विधानसभा सीट पर पिछले 11 चुनावों में से सिर्फ दो बार एक-एक बार बसपा और कांग्रेस को विजय मिली है। सपा राज परिवार के बल पर एक बार कामयाबी हासिल कर चुकी है।

रानी पक्षालिका सिंह ने भी बसपा को दी शिकस्त

बाह विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह विधायक हैं। पिछले चुनाव में रानी पक्षालिका सिंह को 80,567 वोट मिले थे। उन्होंने 23,140 मतों से बसपा के मधुसूदन शर्मा को हराया था। मधुसूदन को 57,427 वोट मिले थे। करीब सवा तीन लाख वोटरों वाली इस सीट के मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ 60 फीसदी मतदान किया था।

राजा रिपुदमन सिंह ने की जीत की शुरूआत

बाह सीट के पिछले चुनावों पर नजर दौड़ाई जाए तो वर्ष 1977 और 1980 के चुनावों में राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह ने जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के अमरचंद्र को शिकस्त देकर विधायक बने। कांग्रेस की लहर में 1985 में अमरचंद्र कांग्रेस से विजयी हुए। उन्होंने लोकदल के महेशचंद्र तिवारी को हराया।

राजा अरिदमन ने 14 साल एकछत्र परचम लहराया

बाह विधानसभा सीट पर वर्ष 1989 के चुनाव में राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी अमर चंद्र को हराया और इस सीट पर उन्होंने लगातार 14 वर्ष तक अपना परचम लहराया। इस दौरान राजा महेंद्र अरिदमन सिंह दो बार जनता पार्टी और तीन बार भाजपा के प्रत्याशी के रूप में जीते। पांच चुनावों में चार में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी अमरचंद्र और वर्ष 2002 के चुनाव में सपा के संतोष चौधऱी मुकाबला करते नजए आए।

बसपा से मधुसूदन पहली बार विधायक बने

बसपा के मधुसूदन शर्मा वर्ष 2007 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजा अरिदमन सिंह को शिकस्त देकर विजयी हुए।

राजा साइकिल चलाकर भी जीत गए

बाह सीट पर वर्ष 2012 के चुनाव में राजा महेंद्र अरिदमन सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े और बसपा के मधुसूदन शर्मा को हराकर विजयश्री प्राप्त की। राजा को इनकी इस कामयाबी पर प्रदेश मंत्रिमंडल में भी शामिल किय गया।

वर्ष 2017 के चुनाव में राज परिवार से रानी पक्षालिका सिंह भाजपा प्रत्याशी के रूप में विजयी हुई हैं और उन्होंने बसपा प्रत्याशी को हराया है।

बाह विधानसभा सीट- कौन कब जीता

वर्ष 2017  रानी पक्षालिका सिंह       भाजपा

वर्ष 2012  राजा महेंद्र अरिदमन सिंह   सपा

वर्ष 2007  मधुसूदन शर्मा            बसपा

वर्ष 2002  राजा महेंद्र अरिदमन सिंह   भाजपा

वर्ष 1996  राजा महेंद्र अरिदमन सिंह   भाजपा

वर्ष 1993  राजा महेंद्र अरिदमन सिंह   भाजपा

वर्ष 1991  राजा महेंद्र अरिदमन सिंह   जनता दल

वर्ष 1989  राजा महेंद्र अरिदमन सिंह   जनता दल

वर्ष 1985  अमरचंद्र                 कांग्रेस

वर्ष 1980  राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह   जनता पार्टी

वर्ष 1977  राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह    जनता पार्टी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

error: Content is protected !!