आगरालीक्स…. आगरा के आंबेडकर विवि के बीएएमएस के छात्रों से ठेका लेकर कॉपी बदलने का मुख्य आरोपी छात्र नेता राहुल पाराशर के घर पर चल सकता है बुलडोजर,
एसटीएफ ने घर पर दी दबिश, लटका मिला ताला।
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के बीएएमएस के छात्रों की 27 अगस्त को कॉपी बदलने का मामला पकड़ा गया था। इस मामले में ऑटो चालक देवेंद्र और दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे एमबीबीएस कर चुके डॉ. अतुल यादव को जेल भेज दिया था। लेकिन मुख्य सरगना छात्र नेता राहुल पाराशर फरार है।

एसटीएफ ने घर पर दी दबिश
आगरा में एसटीएफ ने फरार चल रहे छात्र नेता राहुल पाराशर के केके नगर सिकंदरा स्थित घर पर दबिश दी। घर पर ताला लटका हुआ मिला। मीडिया ने सूत्रों के हवाला से कहा है कि राहुल पाराशर पकड़ में नहीं आता है तो उसके घर पर बुलडोजर चलाया जा सकता है।