नईदिल्लीलीक्स…. केदारनाथ धाम में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक। श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने पर भी रोक।
नहीं रुक रहा था मंदिर परिसर में रील बनाना

केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में तस्वीर लेने और आस्था को चोट पहुंचाने वाले वीडियो को लेकर प्रशासन से भी रोक का अनुरोध किया था। साथ ही मंदिर परिसर में मर्यादित कपड़े पहनकर आने की अपील की थी। लेकिन मंदिर परिसर में यह घटनाएं रुक नहीं रही थीं।
विवादित वीडियो के बाद बरती गई सख्ती
अभी हाल ही एक महिला ब्लॉगर ने एक विवादित वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इस पर केदारनाथ मंदिर समिति ने क़ड़ा निर्णय लेते हुए मंदिर परिसर में तत्काल प्रभाव से यह रोक लगा दी है