आगरालीक्स… आगरा में बैंक से जुडे काम आज ही निपटा लें, कल से बैंक बंद हो जाएंगे। बैंकों में 4 अप्रैल तक अवकाश रहेगा।
आगरा में 26 मार्च यानी आज बैंक खुलेंगे। 27 मार्च को द्वितीय शनिवार पर बैंक बंद हैं। 28 मार्च को रविवार है और 29 मार्च को होली की छुटटी है। इसके बाद 30 और 31 मार्च को बैंक खुलेंगे। मगर, इन दो दिनों में बैंकों में वित्तीय साल के अंतिम दिन के काम निपटाए जाएंगे।
चार अप्रैल तक बैंक बंद
एक अप्रैल को बैंक खुलेंगे लेकिन वित्तीय साल का पहला दिन होने के कारण पब्लिक डीलिंग काउंटर बंद रहेंगे। इसके बाद अगले दिन दो अप्रैल को गुड फ्राइडे है, शनिवार को बैंक खुलेंगी। इसके अगले दिन रविवार है। ऐसे में पांच अप्रैल से बैंक सही तरह से खुलना शुरू होंगी।