आगरालीक्स…. आगरा में बैंक मैनेजर ने कोरोना से पत्नी का निधन होने के 5 दिन बाद एक अनजान मरीज की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान किया।
विजय नगर कॉलोनी स्थित विनायक अपार्टमेंट निवासी अरुण श्रीवास्तव आर्यावर्त बैंक, लखीमपुर खीरी में वरिष्ठ प्रबंधक हैं। यहां उनकी पत्नी सारिका रहती हैं, बेटा मीत और बहू नेहा हांगकांग में रहते हैं, छोटा बेटा पुनीत अधिवक्ता है। चार अप्रैल को मीत पत्नी के साथ आगरा आ गए, बैंक मैनेजर अरुण श्रीवास्तव भी छुटटी लेकर घर आ गए।
पत्नी का निधन
यहां अरुण, उनकी पत्नी सारिका, बेटा मीत और पुनीत संक्रमित हो गए। अरुण की 13 अप्रैल को कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आ गई,
लेकिन उनकी पत्नी सारिका की तबीयत में सुधार नहीं हुआ, उन्हें दिल्ली रेफर करना पडा, वहां 24 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्लाज्मा किया दान
अरुण श्रीवास्तव ने लायंस क्लब आगरा के प्रेसीडेंट हैं, वे प्लाज्मा दान करना चाहते थे, दिल्ली गेट के एक अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदारों ने प्लाज्मा दान करने के लिए संपर्क किया, अरुण ने प्लाज्मा दान कर दिया लेकिन डाक्टरों ने मरीज की हालत नाजुक होने पर प्लाज्मा नहीं चढाया।