आगरालीक्स…तीन दिन बाद खुले बैंक. दिनभर रही भीड. सबसे ज्यादा कैश जमा करने वालों को आई दिक्कत. करोडों के चेक हुए क्लियर.
दिनभर लगी रही भीड
तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को खुले बैंकों में लोगों की काफी भीड़ रही. लोग लेनदेन सहित अन्य कार्यों के लिए बैंक में पहुंचे. शाम तक बैंक में भीड़ रही. माह का चौथा शनिवार, रविवार के अवकाश एवं सोमवार को गुरु नानक जयंती के अवसर के कारण बैंक बंद रहे.। मंगलवार बैंक खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं एटीएम में भी लोगों की भीड़ रही. बैंक के अफसरों ने बताया कि अवकाश के बाद बैंक में लोग काफी अधिक संख्या में काम कराने पहुंचे.