मथुरालीक्स… वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में भगवान के दर्शन गुरुवार को पुराने समय पर ही हुए। तीन घंटे समय बढ़ाने के आदेश का नहीं हुआ असर।
अदालत ने तीन घंटे समय बढ़ाने के दिए हैं आदेश
अदालत ने बांके बिहारी मंदिर के एक दिसंबर से दर्शन का समय तीन घंटे बढ़ाकर 11 घंटे करने का आदेश दिया था। इस बारे में ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन का बढ़ा हुआ समय रोकने के लिए सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में दो प्रार्थना पत्र दिए गए। दोनों प्रार्थना पत्रों पर अदालत में सुनवाई हुई थी और मामले को निर्णय के लिए रख लिया, अदालत के निर्देश पर बृहस्पतिवार से ठाकुर बांके बिहारीजी के दर्शन का समय 8.15 घंटे से 11 घंटे तक के लिए बढ़ा दिया था।
मंदिर प्रबंधन ने नोटिस चस्पा किया पर असर नहीं
गुरुवार को पुराने समय पर ही हुए बांके बिहारी के दर्शन हुए। हालांकि न्यायालय के आदेश पर प्रबंधक द्वारा मंदिर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया था।