आगरालीक्स…(15 December 2021 Agra News) जरूरी खबर. अगर आप किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो खबर आपके लिए है. क्योंकि चार दिन बैंक रहेंगे बंद…
अगर आप किसी काम से बैंक में जाने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल यूनाइटेड फोरम बैंक ऑफ यूनियन के आह्वान पर सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी निजीकरण के विरोध में 16,17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे. 18 को शनिवार है,। इस दिन सिर्फ शिलांग में अवकाश रहेगा, 19 दिसंबर का रविवार पड़ रहा है. ऐसे में आपको अपना काम करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. गौरतलब है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत बैंकों की 9 यूनियन आती हैं. इस हड़ताल से लोगों को खासी तकलीफ होने वाली है.

आगरा में SBIOA Agra डीजीएस पंकज शर्मा का कहना है कि सरकार ने संसद में निजीकरण विधेयक को पेश करने के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दे पाई है. इसलिए यूएफबीयू के निर्देश के अनुसार सभी बैंकों ने 16 और 17 तारीख को सामूहिक हड़ताल करने का फैसला किया है..इसलिए सभी साथियों से अनुरोध है कि कृपया बड़े पैमाने पर भाग लें और एकता और एकजुटता दिखाएं और इसे प्रचंड सफलता के रूप में बनाएं.