कुशीनगर जिले के सहायक जिला मनोरंजन कर अधिकारी विष्णु कुमार को आज करीब आधा दर्जन नर्तकियों ने जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा। इन नर्तकियों का आरोप है कि विष्णु कुमार ने सिनेमाहाल में ले जाकर उनके साथ अभद्रता व अश्लील हरकत की। उन्होंने कुमार पर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने के साथ ही दैहिक शोषण करने का भी आरोप लगाया है। पिटे अधिकारी ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को दी तहरीर दी है। इन नर्तकियों ने वसूली में शामिल आबकारी विभाग के एक सिपाही को भी जमकर पीटा। इन दोनों पर अवैध वसूली के साथ ही जबरन पेनाल्टी लगाने का भी आरोप है।
Leave a comment