आगरालीक्स …आगरा में बारिश में पैर फिसलने से नाले में गिर गई, इसे देख लोग चीखने लगे, छात्रा नाले के तेज बहाव में बहनी लगी, स्थानीय युवकों ने उसे बचाया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
शनिवार को आगरा में बारिश हो रही थी, इसी बीच काजीपाडा निवासी बीकॉम की छात्रा तनु छात्रव्रत्ति का फॉर्म भरने के लिए दिनकर साइबर कैफे छीपीटोला आई थी। फॉर्म भरने के बाद वह साइबर कैफे से घर जाने के लिए निकली। कैफे के पीछे नाला काजीपाडा है, उस समय बारिश हो रही थी और नाले का पानी सडक पर आ गया था। तनु जैसे ही नाले के बगल से रोड पर जाने लगी, उसका पैर फिसल गया, वह नाले में गिर गई। नाले का बहाव तेज था। इससे तनु नाले में बहने लगी।
युवकों ने छात्रा को बचाया, पेट में भरा पानी
नाले में छात्रा के बहने पर वहां खडे युवक आ गए, उन्होंने नाले में छलांग लगा दी और छात्रा को बमुश्किल बचाया। वह, 300 मीटर नाले में आगे चली गई थी, उसे स्थानीय लोग जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने चेकअप किया, छात्रा के पेट में पानी भर गया था।
पर्यटकों की बस पलटने से बची
वहीं, 20 पर्यटक सेंट मैरी चर्च, प्रतापपुरा में चैरिटी के लिए बस से आए थे। वे यहां से टेंपो ट्रैवलर से वापस जाने लगे। अजमेर रोड पर सडक किनारे नाले में टेंपो ट्रैवलर का एक पहिया चला गया, इसके बाद दूसरा पहिया भी नाले में धंस गया और गाडी पलटने लगी। इस पर पर्यटकों ने शोर मचा दिया। स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने पर्यटकों को टैंपो ट्रेवलर से सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद पर्यटक दहशत में हैं।
गडढे में गिरने से युवक की हो चुकी है मौत
बारिश में सडक किनारे गडढे में गिरने से युवक की मौत हो चुकी है। भगवान टॉकीज चौराहे के पास पिछले दिनों बारिश के बाद पानी भर गया था। फैक्ट्री से घर लौटते समय सडक किनारे हुए गडढे में युवक गिर गया, इससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
Leave a comment