आगरालीक्स ..आगरा की सुबह देखिए, बादलों की घटाओं को देख सुबह सुबह आगरा हिल स्टेशन लग रहा है। अब सर्दी खत्म होने वाली हैं और गर्मी के लिए तैयार हो जाएं, इस बार गर्मी भी लंबी होगी।
आगरा में वीकेंड यानी शनिवार को सुबह छह बजे से बादलों की घटा दिखाई देने लगी। सूरज की लालिमा के बीच बादल झुंड में दिखाई दे रहे थे, ऐसा लग रहा था कि यह किसी हिल स्टेशन की सुबह है, बादल नीचे आने को आतुर हैं और सूरज की किरणे अपनी रोशनी बिखरने के लिए पंख फडफडा रही है। खैर यह नजारा सात बजे तक रहा है, इसके बाद सूरज की किरणों की लालिमा भी खत्म हो गई और धूप निकल आई।
गर्मी की शुरूआत
आगरा में गर्मी का माहौल बनने लगा है, सुबह से ही धूप निकल रही है, न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है और अधिकतम तापतान 28 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक सप्ताह बाद ही आगरा में गर्मी पडने लगेगी, इस बार गर्मी का सीजन भी लंबा रहेगा।