आगरालीक्स…(22 December 2021 Agra News) आगरा के लिए खुशखबरी है कि रेंज में इस बार भारी संख्या में विदेशी परिंदे आए हैं. रेंज के सभी पक्षी विहार विदेशी परिंदों की चहचाहट से गूंज रहे हैं. अनोखा नजारा बना हुआ है.
आगरा रेंज के डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव ने आगरालीक्स को बताया कि विदेशी परिंदे इस बार काफी अधिक संख्या में आए है। वैसे अमूमन यह 15 दिसंबर के बाद यहां आते हैं लेकिन इस बार यह परिंदे नवंबर के अंत से ही यहां आऩा शुरू हो गए थे।

सूर सरोवर से चंबल तक है बसेरा
आगरा के सूर सरोवर (कीठम झील), पटना पक्षी विहार, मैनपुरी और झाल चंबल के पक्षी विहारों में विदेशी परिंदे काफी अधिक संख्या में आए हैं। आगरा में डोमीसिल क्रेन भी आए हुए हैं। प्रवासी पक्षियों की चहचाहट से यह पक्षी विहार गुंजायमान हो रहे हैं।

यह हैं विदेशी परिंदे
डोमीसिल क्रेन, ब्लैक टेल्ड गोडविट, नोर्दन पिनटेल, सेंडपाइपर, लिटिल स्टिट, टैमिनिक स्टिट, गाग्रोनी कामन टील आदि प्रमुख हैं। आगरा रेंज के पक्षी विहारों में साइबेरिया समेत हजारों किलोमीटर दूर से ह पक्षी आते हैं वह यहां फरवरी माह तक रहते हैं।




