आगरालीक्स… आगरा में दौडती बोलेरो में ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ रेप का मामला सामने आया है, रेप पीडिता का पुलिस ने मेडिकल कराया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
सदर क्षेत्र के ब्यूटी पार्लर में काम कर रही युवती रविवार रात को खंदौली थाने पहुंची, उसने बताया कि कि वह रामबाग चौराहे पर रविवार शाम सात बजे सादाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक काले रंग की बोलेरो आकर रुक गई, उसमें दो युवक पहले से बैठे थे, युवती को पीछे की सीट पर बिठा लिया।
एक ने हाथ पकडे, दूसरे ने किया रैप
युवती का आरोप है कि वह रामबाग से काले रंग की बोलरे में बैठ गई, बोलरे में बैठे युवक एकदूसरे का नाम लेकर बात कर रहे थे, इसमें से एक अपना नाम तिलक और दूसरा गुलाबो था। बोलरे के रामबाग से आगे निकलते ही गुलाबो ने हाथ पकड लिए और तिलक सिंह ने रेप किया, युवती का आरोप है कि रामबाग से टेढी बगिया के बीच में उसके साथ रेप किया गया।
यमुना एक्सप्रेस वे पुल के नीचे फेंक कर भागे
युवती का आरोप है कि उसके साथ रेप करने के बाद आरोपी यमुना एक्सप्रेस वे पुल के नीचे उसे फेंक कर सादाबाद की तरफ भाग गए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल कराया है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।