आगरालीक्स.. आगरा में लॉकडाउन के बाद पहली परीक्षा होने जा रही है, नौ अगस्त को बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। 37 हजार छात्र शामिल होंगे, पढे बदले नियम
शुक्रवार को विवि के खंदारी स्थितजेपी सभागार में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। परीक्षा में आगरा के 42 सेंटर पर 32 हजार छात्र शामिल होंगे।
दो पाली में होगी परीक्षा
नौ अगस्त को पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 और द्वितीय पाली की परीक्षा एक बजे से चार बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पूर्व अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचना होगा।दोनों पालियों के बीच के समय में सेंटरों का सेनिटाइजेशन कराया जाएगा।हर सेंटर पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी।सेंटर पर आने वाले हर शिक्षक, कर्मचारी, परीक्षार्थी के लिए मास्क अनिवार्य है।आगरा से इस परीक्षा में लगभग 19 हजार और अन्य जिलों के परीक्षार्थी मिलाकर 37 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।हर सेंटर पर 300 से 500 परीक्षार्थी बैठेंगे।
सेंटर पर सेनिटाइजर और हाथ धोने की व्यवस्था की जाएगी।प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेनिटाइजेशन की प्रक्रिया की देखरेख के लिए एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की गई है। बीएड परीक्षा समन्वयक प्रो. संजीव कुमार, प्रोफेसर संजय चौधरी, प्रोफेसर अनिल वर्मा, प्रो.मोहम्मद अरशद, प्रो.मनुप्रताप सिंह,प्रो.यू.सी.शर्मा,प्रो.लवकुश मिश्रा, प्रो.दिवाकर खरे, प्रो.यू.एन.शुक्ला आदि मौजूद रहे।