आगरालीक्स.. बीएड प्रवेश परीक्षा में आगरा के रामअवतार की 10 वीं रैंक आई है, सीतापुर के पंकज अव्वल है, विवि में पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी है।
बीएड सत्र 2020 21 में प्रवेश के लिए आयोजित की गई परीक्षा के शनिवार को परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें सीतापुर के पंकज पहले नंबर पर आए हैं, सीतामढी के अजय कुमार दूसरे, आजमगढ के अमर सिंह तीसरे स्थान, झांसी की मनीषा सिंह चौथे, फीरोजाबाद की नेहा अग्रवाल नौंवे और आगरा के रामअवतार की 10 वीं रैंक आई है।
बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए होगी आनलाइन काउंसिलिंग
बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी, इसकी अभी तिथि घोषित नहीं की गई है, विवि से आगरा में 400 से अधिक बीएड कॉलेज संबदध हैं।
विवि के पीजी कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया नहीं हो सकी शुरू
विवि से संबदध कॉलेजों में स्नताक में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है, पांच सितंबर से पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन अभी शुरू नहीं हो सकी है। कॉलेजों में कितनी सीटें हैं, यह विवि के पास ब्योरा नहीं है।