आगरालीक्स ….आगरा में लॉकडाउन के बाद पहली परीक्षा होने जा रही है, नौ अगस्त को 19 हजार छात्र बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा देंगे, पढे क्या है बदलाव।
आगरा में नौ अगस्त को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 42 केंद्रों पर 19 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। हर सेंटर पर थर्मल स्क्रीनिंग व सेनिटाइजेशन की व्यवस्था है।लखनऊ विवि द्वारा प्रवेश पत्र आनलाइन ही उपलब्ध कराए गए हैं, साथ ही परीक्षार्थियों को 8 और 9 अगस्त के लिए स्पेशल पास भी दिए गए हैं। शनिवार और रविवार की बंदी है, ऐसे में अभ्यर्थी अपने सेंटर तक पहुंच सकें, इसकी व्यवस्था की जा रही है।
ये है बदलाव
- बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा।परीक्षार्थियों से लेकर शिक्षक और कर्मचारियों को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
- सेंटर पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा दो पालियों में होगी।पहली पाली आठ से 11 और दोपहर एक से चार बजे तक होगी।
- हर सेंटर पर विवि प्रशासन की तरफ से दो अॉब्जर्वर होंगे। दो सेंटरों के बीच में एक अॉब्जर्वर प्रशासन द्वारा नियुक्त किया जाएगा।
- 19 हजार परीक्षार्थियों के लिए एक हजार शिक्षक ड्यूटी देंगे।200 कर्मचारी परीक्षा में ड्यूटी देंगे।