Sunday , 25 October 2026
Home एजुकेशन BEd Joint Entrance Exam 2021 in Agra: 15018 candidates will give exam tomorrow at 35 centers in Agra#agranews
एजुकेशनटॉप न्यूज़

BEd Joint Entrance Exam 2021 in Agra: 15018 candidates will give exam tomorrow at 35 centers in Agra#agranews

261

आगरालीक्स…(5 August 2021 Agra News) आगरा के 35 केंद्रों पर 15 हजार ज्यादा अभ्यर्थी कल देंगे बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा. इन बातों का रखें ध्यान तो नहीं होगी कोई परेशानी

आगरा में कल यानी शुक्रवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है. जिले के 35 केंद्रों पर ये परीक्षा होगी. परीक्षा दो पालियों में होगी जिसमें 15018 अभ्यर्थी शामिल होंगे. गुरुवार रात को ही कई अभ्यर्थी आगरा पहुंच गए. परीक्षा केंद्रों पर भी इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयेाजित की गई इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को केंद्र में एंट्री के लिए आधा घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

पहली पाली सुबह नौ बजे से शुरू होगी जो कि दोपहर 12 बजे तक चलेगी.
दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू होगी जो कि शाम 5 बजे खत्म होगी

जरूरी दिशा निर्देश दिए
परीक्षा को लेकर खंदारी परिसर के जेपी सभागार में गुरुवार को एक बैठक हुई. इसमें पर्यवेक्षकों, केंद्र अधीक्षकों, केंद्र निरीक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. आगरा के आठ जिलों का कंट्रोल रूम आगरा में ही बनाया गया है. बैठक में बताया गया कि कोरोना के कारण हो रही स्थितियों और बरसात के मौसम को देखते हुए परीक्षार्थियों को केंद्र में एंट्री के लिए आधा घंटे का टाइम एक्स्ट्रा दिया गया है, जिससे कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो.

कोविड नियमों का होगा पालन
परीक्षा केंद्रों पर कोविड को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा. परीक्षार्थियों को मास्क जरूर पहनकर आना होगा. इसके अलावा केंद्र में एंट्री से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिग और सेनेटाइजेशन किया जाएगा. एक परीक्षा केंद्र पर 25 परीक्षार्थियों पर एक केंद्र निरीक्षक की ड्यूटी रहेगी. हर परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक व प्रशासन से एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

एजुकेशन

Agra News: PET-2026 examination held at 49 centers in Agra amidst tight security arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 49 केंद्रों पर हुई पीईटी- 2026 परीक्षा. दोनों पालियों में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

error: Content is protected !!