आगरालीक्स ..आगरा में सड़क हादसे में बेस्ट प्राइज के कर्मचारी और उसकी बहन की मौत।
आगरा में बेस्ट प्राइज में कर्मचारी हनुमान नगर एत्माउददौला निवासी 32 साल के अमित कुमार दिल्ली गए थे, वे गुरुवार रात को अपनी बहन अर्चना के साथ बस से दिल्ली से आगरा के लिए बैठे। शुक्रवार रात दो बजे वे बस से रामबाग फ्लाईओवर पर उतरे, अपनी बहन को साथ लेकर वे सर्विस रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान रामबाग की तरफ से आए ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

बहन की मौके पर मौत, भाई की अस्पताल में मौत
हादसे में अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई। बेस्ट प्राइज के कर्मचारी अमित को पुलिस कर्मी अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में अमित की भी मौत हो गई। बहन भाई की मौत से कोहराम मच गया है।
ट्रक छोड़कर भाग गया चालक और क्लीनर
हादसे के बाद ट्रक को मौके पर ही छोड़कर चालक और क्लीनर भाग गया। थाना एत्माउददौला के इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि ट्रक को सीज कर दिया गया है। चालक और क्लीनर की तलाश की जा रही है।