आगरालीक्स…। गुरु पुष्य योग औऱ शादी विवाह के सीजन में सोना खऱीदना का बेहतर मौका है। सोने की कीमतों में कमी आई है। जानिये आज के भाव।
इस समय मैरिज सीजन चल रहा है। साथ ही 25 नवंबर को गुरु पुष्य योग है, जिसमें खऱीदारी को बेहद शुभ माना जाता है।
वायदा बाजार में सोने की कीमतों में छठ पूजा के बाद आई तेजी का सिलसिला फिर थम गया है। सोने की वायदा बाजार में मंगलवार को दोपहर 47,748 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई, जबकि पहले यह 49 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गई थीं। इसी प्रकार चांदी की कीमतों में तेजी थमी है। चांदी आज दोपहर को 63,825 रुपये प्रति किलो पर थी, जबकि पहले यह 65 हजार रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड (999) 4808 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4962 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4279 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3894 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3101 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त रहेगा।