Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Bhagwan talkies to Sikandara: Jam became the biggest problem on the highway# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Bhagwan talkies to Sikandara: Jam became the biggest problem on the highway# agranews

299

आगरालीक्स…भगवान टाकीज से सिकंदरा तक जाना हो रहा मुश्किल..हाइवे पर सबसे बड़ी समस्या बना जाम..लोगों ने बदले रास्ते.

जाम बना सबसे बड़ी समस्या
ताजनगरी में इस समय सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरा है जाम. हाइवे हो या फिर एमजी रोड या फिर अन्य कोई मार्ग. लोगों को रोजना जाम से दो चार होना ही पड़ रहा है. कई रास्ते तो ऐसे हैं जहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है. ऐसे में अब लोगों ने उस जगह से जाना भी छोड़ दिया है और अपने रास्ते बदल लिए हैं, भले ही वो लंबा क्यों न हो. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही रास्तों के बारे में..

आईएसबीटी पर चल रहे एक और फ्लाईओवर के निर्माण के कारण यहां एक से दो किलोमीटर तक लंबा जाम हमेशा लगा रहता है

रामबाग टू सिकंदरा हाइवे
बात करते हैं सबसे पहले एनएच 2 हाइवे की. हाइवे पर जाम की स्थिति आज की नहीं बल्कि कई साल पुरानी है. हाइवे को जाम से मुक्त करने के लिए रामबाग से सिकंदरा तक छह फ्लाईओवर बन चुके हैं और जाम से कुछ हद तक मुक्ति भी मिली है लेकिन अभी आईएसबीटी पर चल रहे एक और फ्लाईओवर के निर्माण के कारण यहां एक से दो किलोमीटर तक लंबा जाम हमेशा लगा रहता है. आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण छोटे से वाहन से लेकर बड़े—बड़े वाहन तक दोनों ओर से सर्विस रोड पर ही होकर निकल रहे हैं. इसके कारण यहां जाम की हमेशा विकट स्थिति बनी रहती है. अंतर्राज्यीय बस अड्डा होने के कारण यहां से अन्य राज्यों व प्रदेश के कई जिलो से बसें भी निकलती रहती हैं जिसके कारण ये मार्ग पूरी तरह से जाम में ही रहता है. बात यहीं तक नहीं रुकती, गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तक एनएचएआई ने सभी कट बंद कर दिए गए हैं. ऐसे में आईएसबीटी की तरफ से आने वाले वाहनों को केके नगर, पीपी नगर आदि मार्ग पर जाने के लिए सिकंदरा तक जाना पड़ता है. इसके कारण सिकंदरा पर ट्रैफिक का बोझ काफी बढ़ गया है. हाल ये है कि सिकंदरा पर भी जाम की विकट स्थिति बनी रहती है. ये जाम रोजाना का है. ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों को अपने रास्ते तक बदलने पड़ रहे हैं.

भगवान टाकीज चौराहा पर आड़े—तिरछे खड़े रहते हैं वाहन

भगवान टाकीज पर भी जाम
शहर का सबसे व्यस्त चौराहा माने जाने वाला भगवान टाकीज चौराहा भी जाम के झाम से जूझता रहता है. यहां हर समय आड़े—तिरछे रूप में वाहन खड़े रहते हैं, जिसके कारण लोगों को यहां भी जाम की समस्या से जूझना पड़ता है.

निर्माण कार्यों से कई मार्ग बंद हुए, जिससे लग रहा जाम
कई मार्ग तो इस कारण बंद हैं कि वहां पर निर्माण कार्य चल रहे हैं. हाल ही में लोहामंडी से बोदला मार्ग को निर्माण कार्य के चलते 14 दिन के लिए बंद कर दिया गया है. ऐसे में लोगों को अन्य मार्गों या गलियों से होकर जाना पड़ रहा है. इसके कारण जाम की भ​ी स्थिति पैदा हो रही है. वहीं दूसरी ओर पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क का मार्ग पाइपलाइन डालने के लिए कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है, जिसके कारण लोगों को काफी घूमकर जाना पड़ रहा है. इसके कारण अन्य रास्तों पर भी जाम लग रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!