Friday , 5 June 2026
Home अध्यात्म Bhagwat katha going on parwati ghat Baleshwar Agra…
अध्यात्मआगरासिटी लाइव

Bhagwat katha going on parwati ghat Baleshwar Agra…

239

आगरालीक्स…आगरा में पार्वती घाट बल्केश्वर पर हो रही भागवत कथा. भागवताचार्य बोले—अपने धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म को ग्रहण करना साक्षात मृत्यु तुल्य

बल्केश्वर में हो रही श्रीमद भागवत कथा
श्रीमद् भागवताचार्य एक ब्रह्म पं.राकेश शर्मा ने कहा है कि अपना धर्म त्याग कर अन्य धर्म को धारण करना साक्षात मृत्यु तुल्य है। यह ऐसा है जैसे अपने पिता के होते हुए किसी दूसरे को अपना पिता मानना। अतः स्वधर्म पालन से ही भगवद प्राप्ति संभव है।
गुरुवार को पं.राकेश शर्मा, बल्केश्वर में पार्वती घाट के समीप बने सकारात्मक भवन में श्रीमद् भागवत कथा सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच ज्ञानेद्री और पांच कर्मेंद्रियां हैन।।मन इनके अधीन होकर विषय के चिन्तन में उलझता है। फलत: आसक्तियां प्रबल होती है और आसक्तियां प्रबल होने पर कामनाएं बढ़ जाती है। कामनाओ में जब विघ्न उत्पन्न होता है तो क्रोध की उत्पत्ति होती है। फलत:विवेक शक्ति नष्ट हो जाती है और प्राणी श्रेष्ठ भटक कर अधर्मी बन जाता है। अतः मन को वश में करना चाहिए।
भगवान को प्राप्त करने के लिए किसी अन्य जन्म की आवश्यकता नहीं है। यदि प्राणी चाहे तो जैसे बालक ध्रुव ने पांच वर्ष की अवस्था में ही भगवान को पा लिया उसी प्रकार हम भी भगवान को पा सकते हैं। आवश्यकता है सदगुरू की जो इस कलियुग में मिलना कठिन है।

ये लोग रहे शामिल
मुख्य यजमान अतुल गुप्ता ने श्रीमद् भागवत पुराण व व्यास पीठ का पूजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता ने पूजन करके आरती उतारी।
आरती उतारने वालों में पार्षद अमित ग्वाला, नरेंद्र तनेजा, चंद्रेश गर्ग, वीके अग्रवाल, ममता सिंघल, रिंकू गर्ग, चंद्रभान कहरवार, रमन अग्रवाल, रवि चावला, सुरेश कंसल, विनीत अरोरा, नागेंद्र अगवाल, सोनू मित्तल, अतुल गर्ग, कृष्ण कुमार गुड्डू, विकास अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, निशा सिंघल, नीरू शर्मा, कुमकुम उपाध्याय आदि थे। सकारात्मक फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रेश गर्ग के अनुसार गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा का तीसरा है। इस दिन दोपहर 1.30 बजे से शाम पांच बजे तक कथा है

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 5th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 05 June 2026

आगरालीक्स…मेष, मिथुन, कर्क, कन्या सहित इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार....

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

error: Content is protected !!