आगरालीक्स… महाशिवरात्रि पर्व पर दूसरे दिन आज दूसरे दिन भी कार्यक्रम हुए। भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। खप्पर भरा गया। होली खेली गई।
कैलाश मंदिर में हुए कार्यक्रम
महाशिवरात्रि की रात्रि को कैलाश मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भजन संध्या, कीर्तन और चारों प्रहर की आरती की गई। कैलाश मंदिर के महंतश्री गौरवगिरी ने बताया कि रातभर कार्यक्रमों के आयोजन के साथ चारों प्रहर की आरती हुई। खप्पर भरा गया। भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार के बाद सुबह होली खेली गई। इसके
मंदिरों में हुए कार्यक्रम
अलावा बल्केश्वर महादेव मंदिर, श्रीमनःकामेश्वर महादेव मंदिर, रावली महादेव मंदिर, राजेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
घरों में बने कढ़ी-चावल
घरों में भी आज सुबह कढ़ी-चावल के साथ साधु-संतों का खप्पर भरा गया। दान-पुण्य किया गया।