Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Bhoomi Shooting in Agra : Sanjay Dutt & Shekar Suman prays at Mankameshwar Mandir Agra
बिगलीक्स

Bhoomi Shooting in Agra : Sanjay Dutt & Shekar Suman prays at Mankameshwar Mandir Agra

211

आगरालीक्स …आगरा में महाशिव रात्रि पर अभिनेता संजय दत्त और शेखर सुमन ने मन कामेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की, उन्होंने भोले नाथ से कामना पूरी करने के लिए आशीर्वाद लिया। शुक्रवार शाम सात बजे सुरक्षा घेरे में संजय दत्तर और शेखर सुमन मन कामेश्वर मंदिर पहुंचे। महंत योगेश पुरी ने भोले नाथ की पूजा अर्चना कराई। देवों के देव महादेव से संजय दत्त ने मन कामना पूरी करने के लिए आशीर्वाद मांगा। जेल से रिहा होने के बाद अभिनेता संजय दत्त फिल्म भूमि से कमबेक करने जा रहा है, फिल्म की शूटिंग आगरा में चल रही है।
स्कूटर पर घूमे संजू बाबा
आगरा में संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त, बेटी इकरा और बेटे शाहरान के साथ स्कूटर पर घूमे, लेकिन नियम तोड दिए, वे हेलमेट नहीं पहने थे। स्कूटर भी पुराना था, उनके जुडवा बेटे और बेटी स्कूटर पर आगे खडे हुए थे और पत्नी मान्यता दत्त पीछे बैठी थी। संजय दत्त आगरा में भूमि मूवी की शूटिंग कर रहे हैं।
Maanayata posted on her official Instagram page along with a photograph featuring the four of them on a scooter.
“Nothing compares to a simple ride on a scooter with the family… Exploring the lanes of Agra. Beautiful life, thank you god,”
ताजमहल का किया दीदार
बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त ने शनिवार शाम मोहब्बत के स्मारक ताजमहल का दीदार किया। उनकी एक झलक पाने और नजदीक जाने को प्रशंसकों में धक्कामुक्की हुई। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। संजय ने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया। हालांकि इस दौरान चेहरे पर अजीब सी खामोशी दिखी।
संजय दत्त की फिल्म की शूटिंग देखने आगरा आईं मान्यता
अभिनेता संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि की शूटिंग आगरा में चल रही है। वह मंगलवार शाम आगरा आए थे। पत्नी मान्यता दत्त शुक्रवार शाम बेटी इकरा और बेटे शाहरान के साथ पहुंची थीं। शनिवार को संजय दत्त के ताजमहल पहुंचने की जानकारी होते ही सुबह से स्मारक के आसपास प्रशंसक जुटे रहे। वे शाम 4:30 बजे संजय दत्त पूर्वी गेट पर पहुंचे, मान्यता सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर सेंट्रल टैंक पर पहुंची तो संजय भी वहां पहुंच गए। यहां उन्होंने फोटो खिंचवाए। सेंट्रल टैंक पर जब भीड़ बढ़ी तो सुरक्षाकर्मी उन्हें मुख्य मकबरे पर ले गए। यहां गाइड से उन्होंने स्मारक के बारे में जानकारी की। वे यहां करीब सवा घंटे रुके।
मान्यता का छूटा साथ
स्मारक देखने के बाद संजय दत्त तो सुरक्षाकर्मियों के साथ आगे चले आए, लेकिन मान्यता उनसे अलग दूसरे पाथवे पर चली गईं। उन्हें नजदीक न पाकर संजय दत्त परेशान हो उठे। मान्यता के आने के बाद ही वह आगे बढ़े। शहर में फोर्स कम है और हर चौराहे व सड़क पर जाम के हालात हैं, लेकिन पुलिस को इसकी फिक्र नहीं। वह फिल्मी कलाकारों की सुरक्षा में ही व्यस्त है। शनिवार को संजय दत्त ताज देखने पहुंचे तो पुलिस, ताज सुरक्षा, पर्यटन पुलिस इर्द-गिर्द रही।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!