आगरालीक्स…बड़ी खबर. प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या…
प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल कॉलेज के पास वारदात को अंजाम दिया गया है. शनिवार रात अतीक अहमद को कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. इन लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की. हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई. इस मामले में अभी तक यूपी पुलिस की ओर से कुछ नहीं कहा गया है.

आज सुबह ही अतीक के बेटे को दफनाया गया था
शनिवार सुबह दस बजे ही माफिया अतीक अहमद के बेटे असर को प्रयागराज के कब्रिस्तान में दफनाया गया था. असद के नाना हामिद अली समेत 20—25 रिश्तेदारों को ही कब्रिस्तान में पुलिस ने जाने दिया. अतीक बेटे के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया था.