आगरालीक्स….इस सीजन का आईपीएल सस्पेंड. कई खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, ग्राउंड कर्मचारी के कोविड पाॅजिटिव पाए जाने के बाद बड़ा फैसला…पढ़ें पूरी खबर
इंडियन प्रीमियर लीग का 2021 का सीजन कोरोना संक्रमण के कारण सस्पेंड कर दिया गया है. हाल ही में कई खिलाड़ी, स्टाफ, ग्राउंड मेंबर कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद बीसीसीआई ने यह निर्णय लिया है. बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट ने इसकी जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के तीन खिलाड़ी, आरसीबी के दो खिलाड़ी सहित कई और खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. लगातार आ रहे मामलों के कारण इसे निलंबित करने का फैसला किया गया है.
गौरतलब है कि इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर देश में चरम पर है. हर दिन लाखों लोग संक्रमित मिल रहे हैं. इसके बावजूद आईपीएल चालू था. कुछ लोगों द्वारा इसे सही बताया जा रहा था तो कई लोग इसकी आलोचना भी कर रहे थे. कोरोना सं्रकमण की रफ्तार के कारण एंड्रर्यू टाय, एडम जम्पा, रिचर्डसन और आर अश्विन जैसे खिलाड़ी बीच में ही इस टूर्नामेंट छोड़कर पहले ही जा चुके हैं. दो दिन पहले ही कोलकाता नाइटराइडर्स के वरुण चक्रवर्ती, नीतीश राणा और संदीप वारियर के साथ चेन्नई के बोलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.