आगरालीक्स…(31 October 2021 Agra News) आगरा में दिवाली से पहले अच्छी खबर आई है. कोरोना को लेकर प्रशासन ने जो नया अपडेट जारी किया है वो काफी राहतभरा है…
आगरा में अब कोई भी कोरोना मरीज नहीं
आगरा के लिए अच्छी खबर है और यह खबर दिवाली से पहले आई है. आगरा अब पूरी तरह से कोविड फ्री हो चुका हे. आगरा में अब कोई भी कोरोना मरीज शेष नहीं हैं. प्रशासन द्वारा जो अपडेट जारी किया गया उसके अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर आगरा में कोई भी कोरोना मरीज नहीं मिला जबकि एक मरीज जो कोविड पॉजिटिव था वो भी इस बीमारी से ठीक हो गया है. प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 4020 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमे कोई भी मरीज नहीं मिला. बता दें कि आगरा में अब तक 25765 कोरोना मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 25307 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 458 की इस बीमारी से मौत हो गई है. वर्तमान में कोई भी मरीज आगरा में कोरोना का नहीं है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना जांच नियमित तौर पर जारी रहेगी. अगर आगे कोई कोरोना मरीज मिलता है तो उसके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा.
तीस लाख के पास पहुंचा वैक्सीन की डोज का रिकॉर्ड
आगरा में कोरोना वैक्सीन भी तेजी से लगाई जा रही हैं. प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार आगरा में अब तक वैक्सीन की 29 लाख 19 हजार 239 डोज लग चुकी हैं.