आगरालीक्स…आगरा में बीकानेरवाला रेस्टॉरेंट में लगी आग, आग लगने से लोग बाहर निकलने के लिए भागे, आग से अफरा तफरी मच गई। बिल्डिंग से लोग बाहर निकल आए, कर्मचारी और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में लगे रहे।
बुधवार रात को भगवान टाकीज स्थित बीकानेरवाला रेस्टॉरेंट से आग की लपटें और धुआं निकले से भगदड़ मच गई। रेस्टोरेंट में बैठे लोग और कर्मचारी बाहर निकल आए, धुआं बढता चला गया। रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भीड लग गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट की रसोई में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद धुआं उठने लगा।
बिल्डिंग हो गई खाली
भगवान टॉकीज पर पेट्रोल पंप के पास बीकानेरवाला रेस्टोरेंट है, इस बिल्डिंग में हिंदुस्तान समाचार पत्र सहित अन्य कार्यालय हैं। रेस्टोरेंट में आग के बाद मची भगदड से बिल्डिंग के अन्य कार्यालयों से लोग बाहर निकल आए। रेस्टोरेंट कर्मचारियों आग बुझाने में जुटे रहे, सभी कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया गया।
रोड पर लगा जाम
बीकानेर वाला रेस्टोरेंट में आग से आगरा मथुरा रोड पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई, रोड से लोगों को हटाकर वाहनों को निकाला गया। आग से करीब एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा।