आगरालीक्स…(4 June 2021 Agra) आगरा में दिनदहाड़े अपाचे सवार बदमाश छीन ले गए 32 हजार रुपये. बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा पीड़ित
फतेहपुर सीकरी की घटना
फतेहपुर सीकरी में हाइवे पर बाइक से जा रहे ग्रामीण को मार्ग में रोक अपाचे सवार बदमाश उससे 32000 रूपये छीनकर भाग गया. ग्रामीण की सूचना पर थाना पुलिस द्वारा बदमाश की खोजबीन भी की गई मगर कोई पता नही लग सका. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्राम चुरियारी निवासी कल्याण पुत्र हुकम सिंह ने बाइपास मोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रूपये निकाले, जिसमें से 18000 रूपये एक दुकानदार को चुकाये. शेष 32000 हजार रूपये अपनी जेब में रखकर अपनी बाइक से घर जा रहा था कि जयपुर हाइवे पर ग्राम सीकरी चार हिस्सा के निकट एक अपाचे सवार बदमाश ने उसकी बाइक रुकवा ली और उससे 32000 रूपये छीनकर भाग निकला. घटना के बाद ग्रामीण द्वारा थाना पुलिस को दी गयी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अपाचे सवार की खोजबीन की मार्ग में स्थित कई जगह सीसीटीवी कैमरो की फुटेज भी चेक की गयी मगर कोई पता नही लग सका. पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर अपाचे सवार के खिलाफ अभियोग दर्ज किया हैं.