आगरालीक्स.. आगरा में बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है, थाने के सामने एक्टिवा से जा रही शिक्षिका के गले से चेन लूटकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सदर क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका नीरू गुप्ता गुरुवार सुबह एक्टिवा से अपने स्कूल एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज रकाबगंज जा रहीं थी, रकाबगंज थाने के सामने पीछे से बाइक सवार लुटेरे आ गए। बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने नीरू के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। उन्होंने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। लुटेरे ने झटका मारकर हाथ छुड़ा लिया। उनका संतुलन बिगड़ गया। शोर मचाने के बाद भी कोई लुटेरों का पीछा करने को आगे नहीं आया। शिक्षिका दहशत में आ गईं। उन्होंने थाने जाकर घटना की सूचना दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने शिक्षिका थाने में तहरीर देकर चली गईं। सीओ सदर विकास जायसवाल का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
फाइल फोटो