Thursday , 20 March 2025
Home बिगलीक्स Bikers gang looted gutka company sales man in Agra
बिगलीक्स

Bikers gang looted gutka company sales man in Agra

आगरालीक्स…..काली पल्सर सवार बदमाशों  ने थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुटखा कंपनी के सेल्समैन को सरेआम हथियारों के बल पर तीन लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी।रायभा निवासी विपिन की पान मसाला की एजेंसी पर मिढ़ाकुर निवासी मनोज सेल्समैन का काम करता है। मनोज रायभा से बोलेरो से रुनकता आया था, गुड्डू बोलरे चला रहा था। उन्होंने रुनकता पर पंचायती घर के पास गाड़ी रोक ली। मनोज सामान उतारने लगा। काले रंग की पल्सर पर तीन बदमाश आए और मनोज से बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर एक बदमाश ने मनोज की कनपटी पर तमंचा रख दिया। हवाई फायर किया और बदमाश बैग लूटने के बाद आगरा-मथुरा हाईवे की तरफ भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन बदमाशों को पता नहीं चल सका।

सीसीटीवी में हुए कैद
रुनकता बाजार में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। इसमें एक बाइक पर तीन बदमाश दिख रहे हैं चेहरे साफ नहीं हैं। मनोज ने बताया कि बैग में 3.5 लाख रुपये रखे थे। इनमें दो हजार के नोट भी शामिल हैं।
नहीं रुक रहीं घटनाएं
बदमाशों द्वारा आए दिन वारदातों की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिन पहले ही बदमाशों ने केदार नगर मोड पर एक सर्राफ को रात के समय बाइक सवार बदमाशों ने ही लूटा था। उस घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। बदमाशों द्वारा आए दिन हो रही इन घटनाओं ने पुलिस के माथे पर भी बल ला दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Manav Sharma Death Case : NBW against wife Nikita & Father in Law#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की पत्नी से...

बिगलीक्स

Agra News : 88.95 KM long 11 new Agra Metro corridor, Full detail#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में हर जगह से मेट्रो मिलेगी। 88.95...

बिगलीक्स

Agra News : Rs 200 note found in Copy during UP board evaluation#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12...

बिगलीक्स

Agra News : Hospitals in Basement may be closed#Agra

आगरालीक्स..Agra News : . आगरा में बेसमेंट में चल रहे हॉस्पिटल बंद...

error: Content is protected !!