आगरालीक्स… आगरा में बाइकर्स गैंग ने न्यू दक्षिणी बाईपास पर लेखपाल को गोलियों से भून दिया, लेखपाल की मौत हो गई, उनका साथी घायल है। दुस्साहसिक वारदात से लेखपालों में आक्रोश है, उन्होंने अनिश्चतकालीन हडताल की चेतावनी दी है।
आगरा की सदर तहसील में लेखपालों की हडताल चल रही है। खेरागढ तहसील में तैनात लेखपाल रमेश चंद्र अपने गांव के खचेर सिंह को लेकर बाइक से न्यू दक्षिणी बाईपास से लौट रहे थे। नगला कारे के पास पल्सर बाइक सवार बदमाश आए, उन्होंने रमेश चंद्र पर गोली चला दी,एक के बाद एक तीन रमेश चंद्र को तीन गोली मार कर बदमाश भागने लगे, उनकी बाइक स्लिप हो गई।
तीन गोली माकर फरार हुए बदमाश
पल्सर बाइक सवार बदमाश रमेश चंद्र के तीन गोली मारकर बाइक छोडकर पफरार हो गए, खचेर सिंह के भी गोली लगी है। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। वे रमेश चंद्र को एसएन लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
तीन गोली माकर फरार हुए बदमाश
पल्सर बाइक सवार बदमाश रमेश चंद्र के तीन गोली मारकर बाइक छोडकर पफरार हो गए, खचेर सिंह के भी गोली लगी है। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। वे रमेश चंद्र को एसएन लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
निजी अस्पताल में भर्ती साथी
बदमाशों की गोली से लेखपाल रमेश चंद्र के साथ बाइक से जा रहे खचेर सिंह घायल हो गए हैं, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
लेखपालों ने दी अनिश्चतकालीन हडताल की चेतावनी
साथी लेखपाल रमेश चंद्र की हत्या की जानकारी होते ही लेखपाल पहुंच गए, वारदात से लेखपालों में आक्रोश है। उन्होंने अनिश्चितकालीन हडताल की चेतावनी दी है।