आगरालीक्स ….अपने प्रत्याशियों को जानें आगरा में बाह से भाजपा की प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह के पास 132 हथियार हैं और करोड़ों की संपत्ति है, कांग्रेस प्रत्याशी अनुज शर्मा हाईस्कूल फेल हैं तो भाजपा के छोटेलाल वर्मा इंटरमीडिएट तक पढ़े थे अब नौवीं पास हैं।
आगरा में बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके साथ ही शपथ पत्र भी जमा कराया है। इसमें शिक्षा से लेकर आयकर, हथियार, गाड़ी और परिवार का आय का ब्योरा भी दिया है।

रानी पक्षालिका सिंह, भाजपा प्रत्याशी बाह
शिक्षा स्नातक
उम्र 61 साल
आय का स्रोत उद्यमी व क्रषि
स्वयं ने आयकर भरा 471190 रुपये वर्ष 2020 21
पति ने आयकर भरा 2630510 रुपये
स्वयं पर नकद 25 हजार
पति पर नकद 25 हजार
स्वयं पर स्वर्ण आभूषण 4238800 रुपये
पति पर स्वर्ण आभूषण 2421000
पुत्र पर स्वर्ण आभूषण 2299650
स्वयं पर चल संपत्ति 22356843
पति पर चल संपत्ति 13069503
स्वयं पर अचल संपत्ति 50000000
पति पर अचल संपत्ति 311710000
पुत्र पर अचल संपत्ति 182774300
132 हथियार
दो पिस्टल, दो बंदूक, एक रायफल, एक कारवाइन, 34 तलवारें, आठ चाकू, 31 डैंगर और 35 छुरे हैं, ये सभी एंटीक हैं। विरासत में मिले हैं।
अनुज शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी आगरा दक्षिण
शिक्षा हाईस्कूल फेल
आयकर निर्धारित सीमा में नहीं
मुकदमा एक
स्वयं पर चल संपत्ति 1103354